{"_id":"c15a61bc047b21d2e0133da693586520","slug":"school-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ कराएंगे स्कूलों में बच्चों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ कराएंगे स्कूलों में बच्चों का दाखिला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग अब हर बच्चे को स्कूल में दाखिले कराने के टारगेट को पूरा करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं की मदद लेगा।
विज्ञापन
बुधवार को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार और शहर के करीब 20 एनजीओ सदस्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में एनजीओ ने ड्रॉप आउट को कम करने के लिए विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाने को लेकर सहमति जताई।
कमलेश के अनुसार आगामी सत्र से शहर के प्राइवेट स्कूलों में हर हाल में 25 फीसदी सीटें इकोनॉमिकल विकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) से भरनी होंगी।