Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scholars' proposal on sacrilege prevention law ready, suggestion to complete the work by September

Chandigarh News: बेअदबी रोकथाम कानून पर विद्वानों का प्रस्ताव तैयार, सितंबर तक काम पूरा करने का सुझाव

Mon, 04 Aug 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Scholars' proposal on sacrilege prevention law ready, suggestion to complete the work by September
फोटो
विज्ञापन

---
-सिलेक्ट कमेटी को सौंपा जाएगा, विभिन्न पंथ व संप्रदाय के लोगों ने कानून पर रखी राय
-हरियाणा-पंजाब के किसान नेताओं का भी समर्थन, 31 अगस्त को बटाला में होगा समागम
---
मोहित धुपड़ चंडीगढ़। पवित्र धर्मग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अधिनियम (एस)-2025 अभी विधानसभा की सिलेक्ट कमेटी के पास विचाराधीन है। कमेटी को इसमें विभिन्न धर्माें, पंथों और संप्रदायों के लोगों से विचार-विर्मश कर इसे सिरे चढ़ाने में अहम भूमिका निभानी है।
इसी कड़ी में लंबे समय से कानून बनाने के लिए संघर्ष कर रही सर्वधर्म बेअदबी रोको कानून मोर्चा ने धर्म का जैकार समागम के जरिये विभिन्न धर्मों, पंथों व संप्रदायों के विद्वानों को एक मंच पर लाकर इस कानून पर उनकी राय जुटाई है। यह विशाल समागम रविवार को श्री फतेहगढ़ साहिब में आयोजित किया गया था। इस दौरान विद्वानों के साथ-साथ श्री फतेहगढ़ साहिब के विधायक सरदार लखमीर सिंह राय व सर्व धर्म बेअदबी रोको कानून मोर्चा के कोऑर्डिनेटर व अठ पहर टहल सेवा लहर, श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य सेवादार भाई गुरप्रीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस समागम में विद्वानों ने अपनी जो राय रखी है, उससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर आप विधायक लखमीर सिंह राय को साैंप दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के किसान नेताओं ने भी इस विशेष कानून को खुला समर्थन देने का एलान कर दिया है। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी किसान संगठन चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये विशेष कानून बने। हरियाणा के किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि इस विशेष कानून को पारित करवाने के लिए संघर्ष तेज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड कीर्तनी जत्था समाना के प्रमुख बाबा भरपूर सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में पिछले दिनों मोर्च के प्रतिनिधिमंडल की बैठक सीएम भगवंत मान के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री ने इस कानून को बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। इस बाबत एक और समागम 31 अगस्त को बटाला में होगा।
--------------
कुछ विद्वानों की राय
-मोर्च के नेता अमतोज सिंह मान ने सिलेक्ट कमेटी को दिए गए छह महीने के समय को अनावश्यक बताया। उनके अनुसार कमेटी को यह काम सितंबर तक पूरा कर लेना चाहिए।
-सनातन धर्म के प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय संत समाज के प्रमुख स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि सभी धार्मिक ग्रंथों के सम्मान व सुरक्षा के लिए बिना देरी कानून बनना चाहिए।

-निहंग सिंह बाबा जस्सा सिंह ने कहा कि सभी गांव पंचायतों की ग्राम सभाओं को बुलाकर इस कानून के पक्ष में एक प्रस्ताव पारित कर सिलेक्ट कमेटी को भिजवाया जाए।
-दमदमी टकसाल के बाबा अमरजीत सिंह ने कहा कि विशेष कानून को बनाने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसे ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश न हो।
-नानकसर संप्रदाय के बाबा सुखदेव सिंह ने बेअदबी रोकने के लिए कानून बनाने की खुलकर मांग की।
-पंजाब के अकाली दल वारिसों की ओर से लखबीर सिंह शौकी और अमलोह ने कहा कि इस कानून को बनाने की प्रक्रिया तेज करे सरकार।
-वकील गुरविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह विधेयक किसी भी तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है।
-मोर्चे के नेता तलविंदर सिंह औलख ने 15 सितंबर तक एक विशेष सत्र बुलाने का आह्वान किया और इस विधेयक को कानून बनाने की मांग की।
---
कोट
बेअदबी के खिलाफ बनाए जा रहे कानून के संदर्भ में विद्वानों ने जो राय रखी है, वे बहुत महत्वपूर्ण है। इस बाबत उन्हें प्रस्ताव की जो प्रति दी गई है, उसे वे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को साैंपेंगे। अगर कोई भी बेअदबी के खिलाफ इस कानून के आड़े आएगा तो हम सबसे पहले अपनी कुर्बानी देंगे लेकिन गुरु साहिब जी के लिए कानून हर कीमत पर बनेगा।
-लखमीर सिंह राय, विधायक, श्री फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article