फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scheme for save life from dengue by malaria department, strict security measures

डेंगू से निपटने के लिए विभाग ने लांच की खास स्कीम, उठाएं फायदा

Mon, 27 Jun 2016 01:59 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
scheme for save life from dengue by malaria department, strict security measures
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

बारिश शुरू होते ही मच्छरों का पनपना शुरू हो जाएगा। पिछले सीजन डेंगू के रिकार्ड तोड़ केस दर्ज किए गए थे। इससे सबक लेते हुए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इसमें मुख्य रूप से मच्छरों को घरों के अंदर आने से रोकने के लिए बाजारों में मिलने वाले नेट पर विभाग स्पेशल दवाओं का छिड़काव करेगा। नेट आपको खरीदने होंगे। विभाग का दावा है कि मेडिसिनल नेट लगाने के बाद मच्छर घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शहरवासियों को इसे घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगाने होंगे।

विज्ञापन


तीन जगह पर ट्रायल
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के एंटी मलेरिया अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया है कि प्रोजेक्ट के तौर पर तीन जगहों पर नेट का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सेक्टर-25 के नवोदय विद्यालय, सेक्टर-39 स्थित मौसम विभाग और सेक्टर-42 स्थित कॉलेज में नेट लगाया जाएगा। नवोदय विद्यालय में बाकायदा नेट लगा दिया गया है। यदि इन तीनों जगह पर स्पेशल नेट कामयाब होते हैं तो इसे हर जगह लगाने की सिफारिश की जाएगी। शहर में इस तरह का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। इससे मच्छरों को क्लास रूम और घरों के अंदर प्रवेश करने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मलेरिया डिपार्टमेंट से करना होगा संपर्क
शहरवासियों को सिर्फ इतना करना होगा कि वे बाजार से नेट खरीदकर लाएं और उसके बाद मलेरिया डिपार्टमेंट से संपर्क करें। डिपार्टमेंट की ओर से नेट पर डेल्टा मेथरिन दवा का छिड़काव किया जाएगा। डेल्टा मेथरिन दवा एक कीटनाशक है, जो मच्छरों को भगाने में काफी अहम साबित होती है। केमिकल युक्त नेट लगने से लोग पूरी तरह से मच्छरों से बच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड़ैल और धनास में चलेगा अभियान
मनीमाजरा की मार्केट से टायरों को हटाने के बाद विभाग अब बुड़ैल और धनास में अभियान चलाएगा। बुड़ैल और धनास में कई परमानेंट ब्रीडिंग प्वाइंट हैं, जो मच्छरों के पनपने के सबसे अहम अड्डे हैं। अगले हफ्ते दोनों इलाकों में व्यापक अभियान चलाकर ब्रीडिंग प्वाइंट को बंद किया जाएगा। मनीमाजरा में पिछले हफ्ते नगर निगम, मलेरिया विभाग और फायर डिपार्टमेंट ने अभियान चलाकर बूथ मार्केट की छत पर रखे टायरों को हटाया गया। अभियान के दौरान 17 ट्रक भरकर टायर निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed