फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule of Super-100 exam released: 67,800 students will appear for the exam at 149 exam centers on February 5.

सुपर-100 परीक्षा का शेड्यूल जारी : 5 फरवरी को 149 परीक्षा केंद्रों पर 67,800 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 30 Jan 2025 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Schedule of Super-100 exam released: 67,800 students will appear for the exam at 149 exam centers on February 5.
चंडीगढ़। शिक्षा सत्र 2025 से 27 बैच के लिए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने सुपर-100 परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेवल-एक खंड स्तरीय परीक्षा पांच फरवरी को 149 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 67,800 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार, जिन स्कूलों में परीक्षा होगी, उस दिन पांच फरवरी को विद्यालय में अवकाश रहेगा और स्कूल मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। केंद्रवार संख्या अनुसार प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा आरंभ होने से पहले जिला स्तर पर पहुंच जाएंगे। बुनियाद के लिए नोडल बनाए गए डीएसएस जिला मुख्यालयों के प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले 10:30 बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। निदेशालय की ओर से हिदायत जारी की गई है कि यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह सुपर-100 कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद मैसेज दिखाकर परीक्षा में बैठ सकता है। सुपर-100 परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बीईओ और डीएसएस जिम्मेवार होंगे। बता दें कि सुपर-100 कार्यक्रम के तहत मेधावी गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग दिलाई जाती है।
विज्ञापन


जिला विद्यार्थी
अंबाला

1850

भिवानी

3500

चरखी-दादरी
1100

फरीदाबाद

2400

फतेहाबाद

4100

गुरुग्राम

3152

हिसार

6800

झज्जर


1850

जींद


3500

कैथल

3100

करनाल

2050

कैथल

3200

रेवाड़ी

3050

रोहतक

2200

सिरसा

5000

सोनीपत

2750

यमुनानगर

3500
महेंद्रगढ़

3500

नूंह-मेवात

2400

पलवल

2200

पंचकूला

2300

पानीपत

4300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed