{"_id":"27d30903f15f6d6405a7f994216d6139","slug":"scare-been-raped-two-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा कर दो साल तक करते रहे रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरा कर दो साल तक करते रहे रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा थाना के एक गांव की एक विवाहिता को डरा-धमका कर दो युवक करीब दो सालों से उसके साथ दुराचार करते रहे।
महिला की शिकायत पर थाना मतलौडा पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मतलौडा इलाके के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो युवक उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे। उनकी ज्यादती बढ़ने पर उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दे दी।
बाद में पुलिस गांव पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस पीड़ित महिला को साथ लेकर सिविल अस्पताल पानीपत पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच करवाई।
पुलिस ने महिला के बयान पर गांव धर्मगढ़ निवासी ब्रह्मदत्त और राजबीर मोहम्मद निवासी गांव खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किए जाने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। दोनों आरोपी फरार है और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।