फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SC commission strict on houses demolition in Latifpura

Punjab: लतीफपुरा में मकान ढहाने पर SC कमीशन सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब, अध्यक्ष विजय सांपला करेंगे दौरा

Tue, 20 Dec 2022 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 09:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला बुधवार यानी 21 दिसंबर को लतीफपुरा में पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
SC commission strict on houses demolition in Latifpura
लतीफपुरा में मकान ढहाने का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के लतीफपुरा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एससी कमीशन) ने बड़ा एक्शन लिया है। श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के प्रधान रोबिन सांपला के ज्ञापन का संज्ञान लेकर पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी, जालंधर नगर निगम के आयुक्त, जालंधर के पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर से जवाब मांगा है। हाल ही में प्रशासन ने लतीफपुरा में बुलडोजर चला दिया था। 

विज्ञापन


श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता रोबिन सांपला ने बीते दिन एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला को ज्ञापन देकर स्थिति से अवगत करवाया और बताया कि प्रशासन और सरकार ने धक्केशाही की है। सरकार और प्रशासन ने दर्जनों परिवारों को बेघर कर दिया गया है। परिवार सर्दी में सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। रोबिन सांपला की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चेयरमैन विजय सांपला ने जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


एससी कमीशन के निदेशक (मुख्यालय) कौशल कुमार ने पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी, जालंधर नगर निगम के आयुक्त, जालंधर के पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर से जवाब मांगा है। आर्डर में स्पष्ट कहा है कि अगर इस संबंध में निर्धारित समय में रिपोर्ट पेश नहीं की जाती तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय सांपला करेंगे लतीफपुरा का दौरा 
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला बुधवार यानी 21 दिसंबर को लतीफपुरा में पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों से मुलाकात करेंगे। 11:30 बजे लतीफपुरा पीड़ित एससी परिवारों से बातचीत करने और उनकी परेशानियों का संज्ञान लेने के बाद विजय सांपला सर्किट हाउस में जालंधर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित पीड़ितों की मुश्किलें दूर करने के संबंध में बैठक करेंगे। 


'पंजाब में सरकार कारपोरेट व अमीरों की’
किसान मजदूर संगठनों व पीड़ित परिवारों पर आधारित लतीफपुरा पुनर्वास समिति ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ अर्थी फूंक और शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंडू मजदूर यूनियन के प्रधान कश्मीर सिंह घुग्गशोर ने कहा कि सरकार ने गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाकर यह दिखा दिया कि पंजाब में सरकार कारपोरेट व अमीरों की है। प्रदर्शन से पहले प्रशासन की ओर से अपर उपायुक्त वीरेंद्रपाल सिंह बाजवा, डीसीपी जगमोहन सिंह ने 14 सदस्यीय कमेटी के साथ मोर्चा बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed