फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sawdeshi mela in chandiagrh sector-34 begins

स्वदेशी मेला भारत के उद्योगों के लिए वरदान साबित होगा : मनोहर लाल

Thu, 23 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
sawdeshi mela in chandiagrh sector-34 begins
मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में स्वदेशी जागरण मंच पंजाब और सेंटर फॉर इकॉन्मी पॉलिसी रिसर्च की ओर से स्वदेशी मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह के मेले देश के कोने कोने में लगने चाहिए। उन्होंने स्वदेश के मुद्दे लोगों को समझाए। मेक इंडिया को प्रमोट करने के लिए इस प्रकार के मेले बहुत आवश्यक हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने का मंत्र स्वदेशी है। अगर हमें देश को विकसित करना है , विश्व की महाशक्ति बनाना है तो भारत के सब लोगो को स्वदेशी का व्रत लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमे भारत की बनी हुई चीजें ही इस्तेमाल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुयों का मोह त्यागना होगा ताकि देश में ज्यादा रोजगार पैदा हो सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन को आज राजनीति से ऊपर उठ कर सब को समर्थन देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी देशभक्ति का प्रतीक है इसलिए इस भाव को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने की जरूरत है। मेले में विशेष अतिथि के नाते शामिल विख्यात गायक पद्मश्री हंसराज ने कहा कि हमे अपनी भाषा ,वेशभूषा, गायकी सब में भारतीयता अपनानी चाहिए। हंसराज के गीत पर मेयर आशा जसवाल ने डांस किया।

स्वदेशी मेले के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि इस मेले में बड़े भारतीय ब्रांड के साथ साथ हस्तशिल्पी, महिलायों के स्वयं सहायता समूह , आदिवासियों के संगठन, जैविक खेती करने वाले किसान, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बनाने वाले भी इस मेले में शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा के नेताओं में  कमल शर्मा, तीक्ष्ण सूद, उद्योगपति संजीव अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मंजीत सिंह राय, विधायक सोम प्रकाश, संघ के महा नगर सह कार्यवाह दीपक बत्रा के अलावा मेयर आशा जसवाल, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, जिलाध्क्षों में हुकम चंद, देवी सिंह, रविकांत शर्मा, महिला मोर्चा की प्रधान मोनिका बंसल, पार्षद हीरा नेगी, चंद्रावती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

मेला आर्गनाइजर अंकित शर्मा ने बताया कि स्वदेशी मेला में मेक इन इंडिया की झलक दिख रही है। भारत में निर्मित माल ही इस मेला में लाया गया है। इस मेले में 200 से भी अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालो में आचार से लेकर कार तक उपभोक्ताओं को मिलेगी।


उन्होंने बताया कि कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, खादी के विभिन्न सामान, औद्योगिक वस्तुएं और एजुकेशनल इंस्टीटयूशनल संस्थानों के स्टाल भी लगाए गए है। इस मेले में बच्चों के पसंदीदा काटून कैरेक्टर डोरेमॉन से लेकर अन्य कैरेक्टरों की छोटे बडे़ कोलाज के स्टाल भी हैं। यह स्वदेशी मेला 26 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed