{"_id":"578fc0fe4f1c1b1a7fc4c39c","slug":"sawan-month-start-special-pooja-at-shiv-temples-sawan-worship-at-shiv-temples-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का महीना शुरू, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का महीना शुरू, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiv Temple
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का महीना शुरू हो गया। शहर के मंदिरों में स्थित शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज रही। शिवालयों में बुधवार को भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया गया। शाम को शृंगार आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुबह भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम को भगवान का शृंगार किया गया और महाआरती की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवालयों में भगवान की पूजा अर्चना की।
सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि शाम में मेडिटेशन पूजा के बाद आरती हुई। हर दिन बाबा भोले का शृंगार किया जाएगा। शाम में प्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पॉल मोदगिल ने बताया कि मंदिर में सामूहिक रूप से सुंदर कांड का पाठ किया गया। उपस्थित लोगाें को खीर मालपुए का प्रसाद बांटा गया।
सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा के अनुसार सावन के पहले सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा होगी। इस दिन भक्तों को खीर मालपुए का प्रसाद बांटा जाएगा। सेक्टर-38 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया।