फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sawan 2019, lord shiva temple in chandigarh

सावन 2019: देखिए एक मंदिर, जहां होंगे त्रिलिंगेश्वर शिवलिंग और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा के दर्शन

Fri, 19 Jul 2019 02:10 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Jul 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
sawan 2019, lord shiva temple in chandigarh
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हम आपको बता रहे हैं उस मंदिर के बारे में, जहां स्फटिक, जरकन और मूंगा से बना शिवलिंग मौजूद है। वहीं हनुमान जी की पंचमुखी विशालकाय प्रतिमा भी है। अगर त्रिलिंगेश्वर शिवलिंग का दर्शन करना हो तो चंडीगढ़ में सेक्टर- 40 स्थित श्री हनुमंत धाम आइए। कमल के फूल की आकृति में विराजमान त्रिलिंगेश्वर की पूजा करने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। सुबह से दोपहर तक भगवान का जलाभिषेक होता है। शाम में भव्य शृंगार होता है।
विज्ञापन


इस शिवालय में त्रिलिंगेश्वर मूंगा, जरकन और स्फटिक के शिवलिंग स्थापित हैं। सावन के महीने में दूरदराज से भारी संख्या में भक्त यहां शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मंदिर का संचालन महिला सुंदरकांड सभा करती है, जिसमें सभी महिला सदस्य हैं। सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अपने तरह का पहला भव्य मंदिर है। स्फटिक, मूंगा और जरकन का शिवलिंग कहीं और स्थापित नहीं है।
विज्ञापन

मंदिर में विशालकाय पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा

मंदिर में 32 फीट ऊंची विशालकाय पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भी है। इसके अलावा अंजनि माता, राधा कृष्ण, रामदरबार, दुर्गा माता की प्रतिमाएं भी हैं। यहां त्रिलिंगेश्वर की पूजा अर्चना और अभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पहला शिवलिंग मूंगा का है, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगलग्रह के स्वामी हनुमान जी हैं, जो शिवजी के 11वें अवतार हैं।

दूसरा शिवलिंग पीला जरकन से निर्मित है। पीला होने से इसके स्वामी बृहस्पति हैं, जो भगवान विष्णु हैं। तीसरा शिवलिंग स्फटिक से निर्मित है, जो ब्रह्माजी के रूप में स्वयं शिवजी विराजमान हैं। त्रिलिंगेश्वर को कमल के फूल के स्वरूप पर स्थापित किया गया है। मंदिर का निर्माण 2001 में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed