{"_id":"5ee25fa28ebc3e433e4cb242","slug":"satyapal-jain-writes-to-the-administrator-demanding-registration-of-fir-against-ekta-and-shobha-kapoor-chandigarh-news-pkl377874128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल जैन ने प्रशासक को लिखा पत्र, एकता व शोभा कपूर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल जैन ने प्रशासक को लिखा पत्र, एकता व शोभा कपूर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
Fri, 12 Jun 2020 02:11 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
सत्यपाल जैन पत्र सौंपते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य सत्यपाल जैन ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जैन ने कहा कि दोनों ने अपने एक नये वेब सीरीज में भारतीय सेना, एक सैनिक की वर्दी एवं राष्ट्रीय चिह्नों का अपमान किया है।
अपने पत्र के साथ जैन ने चंडीगढ़ के नेशनल एक्स-सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की एक प्रति भी भेजी है, जो कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को जैन को दिया गया। प्रतिनिधिमंडल शहर की एसएसपी नीलांबरी जगदले से भी मिला और उन्हें भी इसी तरह का ज्ञापन सौंपकर इन दोनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने जैन को बताया कि फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर ने अपनी नई वेब सीरीज ट्रिपल एक्स -2 में दिखाया है कि एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी, जो आर्मी में कर्नल है, अपने पति के दोस्त के साथ उस समय शारीरिक संबंधों में लिप्त हो जाती है, जब उसका पति परिवार से दूर था। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि महिला ने अपने प्रेमी को पहले उसके पति की आधिकारिक वर्दी पहनाई और बाद में उसे फाड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन शर्मनाक है और यह हमारे सैनिकों का उपहास ही नहीं बल्कि भारतीय सेना और पूरे राष्ट्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है तथा उनके संबंध में ऐसी घटिया और शर्मनाक बाते करके इन महिलाओं ने घोर अपराध किया है, जिसके लिये उन पर एफआईआर दर्ज करके उनके विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।