{"_id":"665158d7405416b3d6060937","slug":"satta-ka-sangram-in-sangrur-chai-par-charcha-for-loksabha-election-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: संगरूर पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, लोगों ने हर मुद्दे पर बेबाकी से रखी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: संगरूर पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, लोगों ने हर मुद्दे पर बेबाकी से रखी राय
Sat, 25 May 2024 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 02:18 PM IST
सार
संगरूर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। यहां से आम आदमी पार्टी ने अपने मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अरविंद खन्ना और कांग्रेस ने सुखपाल खैरा को टिकट दिया है। वहीं अकाली दल ने यहां से इकबाल झुंदा को टिकट दिया है। सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
संगरूर का सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोगों से चाय पर चर्चा की गई। संगरूर को सीएम मान का गढ़ माना जाता है लेकिन यहां लोग आम आदमी पार्टी से ज्यादा खुश नहीं दिखे।
अमर उजाला से बातचीत में बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में नशा ही नहीं खत्म हो रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वादा किया था नशा खत्म करने का लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम उसी को वोट देंगे जो रोजगार देगा, नशा खत्म करेगा। फ्री बिजली पर उन्होंने कहा कि इससे लोगों का कोई फायद नहीं हो रहा। शेर सिंह ने कहा कि हमारी मांगों को पूरा करने वालों को ही वोट देंगे।
विज्ञापन
हर नेता पर खुलकर दी राय
चुनावी चर्चा में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और निवर्तमान सांसद सिमरनजीत सिंह मान से लेकर पूर्व सांसद भगवंत मान और विजय इंदर सिंगला के कामों के बारे में बताया।
वोट उसको जो वादा निभाएगा
चर्चा के दौरान एक ही बात सामने आई कि लोग उसी को वोट देंगे जो अपने वादों पर खरा उतरेगा। लोगों का कहना है कि नेता चुनाव के दौरान तो बहुत वादे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद कुछ नहीं किया जाता। नेता वोट लेकर भाग जाते हैं, कोई काम नहीं करता। वोट किसी को भी दो, गरीब मजदूर के बारे में कोई नहीं सोचता। राहुल गांधी के महिलाओं को एक लाख रुपये देने के वादे पर लोगों ने साफ किया कि कोई कुछ नहीं करेगा।
लोगों ने कहा कि फ्री की बिजली से क्या फायदा है। जितने भी उम्मीदवार है, कोई काम नहीं करता। योजनाओं का फायदा जरूरतमंद को नहीं मिल रहा।