फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satta ka Sangram Bathinda Loksabha Seat political Leaders vision on election

Satta Ka Sangram: बठिंडा में सभी पार्टियों ने रखे अपने पक्ष, लोकसभा चुनाव के लिए सभी के अपने वादे, अलग दावे

Fri, 24 May 2024 06:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 06:53 PM IST
सार

हरसिमरत कौर बादल पिछले 15 साल से बठिंडा से चुनाव जीतकर सांसद बन रही हैं। इस बार भाजपा भी इस सीट से चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने यहां से पूर्व आईएएस परमपाल कौर को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
Satta ka Sangram Bathinda Loksabha Seat political Leaders vision on election
बठिंडा में सत्ता का संग्राम - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में रहा। बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं से विकास, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर बात के बाद शाम को नेताओं से बातचीत की गई। 
विज्ञापन


बठिंडा लोकसभा सीट से अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल, भाजपा ने परमपाल कौर, कांग्रेस ने जीत मोहिंदर सिद्धू और आप ने गुरमीत सिंह खुड्डियां को मैदान में उतारा है। सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के जिला प्रधान मनोहर सिंह बब्बू ने कहा कि 15 साल में सांसद हरसिमरत कौर बादल ने काफी विकास करवाया है। बठिंडा को इतना सुंदर बना दिया है कि आने वाले मेहमान कहते हैं-बठिंडा शहर नगीना, आए थे दो दिन वास्ते, रह गए महीना। 

भाजपा नेता संदीप अग्रवाल ने कहा कि अकाली दल सिर्फ क्रेडिट ले रहा है। भाजपा सरकार के समय में पूरे देश में 23 एम्स बने हैं। उसमें बठिंडा का एम्स भी शामिल है। सड़कों का जाल मोदी सरकार ने बिछवाया, एयरपोर्ट भी मोदी सरकार लाई। बठिंडा का थर्मल इसलिए बंद हुआ क्योंकि उसका रखरखाव नहीं करवाया गया। एक नेता ने कहा कि आप सरकार के समय मे सबसे बड़ी दिक्कत नशे और कानून व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed