{"_id":"5a64a1e24f1c1ba1268b59ca","slug":"satsang-of-sant-rampal-was-going-on-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने रूकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sant Rampal
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना के गांव रत्ताखेडा में बरवाला के संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा बिना पुलिस प्रशासन की अनुमति के चलाए जा रहे सत्संग को सदर पुलिस ने रूकवा दिया। इसके बाद अनुयायी चले गए। मामले के बाद पुलिस स्कूल के बाहर तैनात हो गई ताकि दोबारा अनुयायी जमा न हो सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रत्ताखेडा के सरकारी स्कूल में संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा रामपाल से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई थी तथा उसके बाद एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया था। जिसके बारे में प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की सूचना सदर पुलिस को पहुंची तो एसएचओ सोमवीर ढाका ने तुरंत टीम का गठन किया तथा मौके पर पहुंचकर सत्संग को बंद करवा दिया। जिसके बाद पुलिस वहां तैनात की गई।
सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि बरवाला के संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा गांव में बिना अनुमति के सरकारी स्कूल में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में गांव के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि से बातचीत की तो उन्होंने भी माना कि इसको लेकर अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस अनुमति के सत्संग नहीं किया जा सकता।