{"_id":"58adbda04f1c1b0953b2509e","slug":"satluj-yamuna-link-issue-punjab-haryana-border-seal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL विवाद: सरहद के साथ लगता सारा इलाका सील, पैरामिलिट्री फोर्सेस भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL विवाद: सरहद के साथ लगता सारा इलाका सील, पैरामिलिट्री फोर्सेस भी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
शंभू इलाका पुलिस छावनी में तबदील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल नहर खोदने के इनेलो के एलान के मद्देनजर बुधवार को सुरक्षा प्रबंध कडे़ करते हुए सारा शंभू इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। सुबह ही शंभू की चैनसन हवेली में पंजाब भर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, घुड़सवार पहुंच गए, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया।
चैनसन हवेली में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल के जवान पहुंचे हैं। इसके साथ ही 10 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्स की भी पहुंच गई हैं, जिन्होंने शंभू सहित अन्य स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है। इस दौरान डीजीपी ला एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए शंभू पहुंचे।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक एसवाईएल नहर की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। न ही पंजाब और न ही हरियाणा के राजनीतिक दलों को कानून से खिलवाड़ करने दिया जाएगा।

खेतों में घुड़सवार करेंगे निगरानी
शंभू इलाका पुलिस छावनी में तबदील
- फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी को इनेलो नेता अभय चोटाला व उनके कार्यकर्ताओं ने गांव कपूरी, जमीतगड़, लाछड़ू कलां सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा सरहदी इलाके में एसवाईएल नहर की खुदाई का अल्टीमेटम दिया हुआ है। उधर आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने इनेलो के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इससे टकराव की स्थिति बनी हुई है।
इसके मद्देनजर पंजाब पुलिस ने शंभू सहित सभी लिंक रोड पर बैरीकेड लगाकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। शंभू बार्डर 23 फरवरी को पूरी तरह से सील रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए वाहनों के रूट भी बदले गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके।
इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब हरियाणा के साथ लगती सरहद के सराला हेड, गांव कपूरी, जमीतगड़, कॉमी कलां सहित एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर इनेलो के पंजाब में दाखिल होने के मुद्दे के चलते जबरदस्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं जो 23 फरवरी तक जारी रहेंगे।