फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satlok Ashram Sant Rampal told About Madhya Pradesh Ashram

रामपाल ने खोला मध्यप्रदेश के आश्रम का 'अंदरुनी सच'

Fri, 28 Nov 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 28 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Satlok Ashram Sant Rampal told About Madhya Pradesh Ashram

मध्यप्रदेश के बैतूल में बन रहे रामपाल के सतलोक आश्रम में बरवाला के आश्रम की कमाई लगाई जा रही है। साढ़े बारह एकड़ जमीन पर बनने वाले इस आश्रम में करोड़ों रुपये का बजट लगना है, इसके लिए रामपाल यहां आने वाले अनुयायियों से दान के नाम पर पैसा ले रहा है।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद रामपाल ने बुधवार को पुलिस पूछताछ में किया है। रामपाल ने बताया है कि बैतूल आश्रम में बरवाला आश्रम की तरह सुरक्षा की दृष्टि से काफी मजबूत बनाया जा रहा है। वहां भी करीब एक लाख अनुयायियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह जमीन आदिवासियों से ली गई है, इन आदिवासियों में भी बहुत से लोग रामपाल के अनुयायी हैं। पुलिस ने रामपाल से जब यह पूछा कि इतने बड़े आश्रम के लिए पैसा कहां से आ रहा है तो उसने कहा कि यहां भक्त जो दान दक्षिण दे रहे हैं उसी से आश्रम का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख रुपये हैं रामपाल के खाते में

Satlok Ashram Sant Rampal told About Madhya Pradesh Ashram

पुलिस ने बताया है कि रामपाल के खाते में फिलहाल 30 लाख रुपये जमा हैं। पूछताछ में रामपाल ने बताया है कि फिलहाल ट्रस्ट के पास जो कैश था वह बैतूल आश्रम के कंस्ट्रक्शन पर खर्च हो रहा था।

इसके अलावा रामपाल ने लाखों रुपये पुलिस ऑपरेशन से पहले भीड़ एकत्रित करने में खर्च कर दिए थे। पुलिस ने जब रामपाल से पूछा कि यह भीड़ क्यों एकत्रित की थी तो उसने कहा कि यह भीड़ महा सत्संग के लिए बुलाई गई थी।

बिना रामपाल के बैतूल पहुंची पुलिस

Satlok Ashram Sant Rampal told About Madhya Pradesh Ashram

रामपाल को बैतूल आश्रम नहीं ले जाया जाएगा। हिसार पुलिस का एक विशेष दल बिना रामपाल के ही जांच के लिए बुधवार को बैतूल पहुंच गया। बैतूल पहुंचकर पुलिस ने एमपी पुलिस की मदद से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

पुलिस को हालांकि अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। पुलिस वहां के रामपाल के अरबों रुपये के साम्राज्य का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने बताया है कि  एसआइटी टीम के नेतृत्व में पुलिस का एक दल एमपी पहुंच चुका है।

पुलिस की मानें तो फिलहाल रामपाल को एमपी ले जाने की कोई प्लानिंग नहीं है। बताया जा रहा है कि रामपाल की मध्यप्रदेश में करीब 600 एकड़ जमीन है और 500 ट्रालों का एक ट्रांसपोर्ट चल रहा है। यही नहीं पुलिस को यह भी सुबूत मिले हैं कि रामपाल के दोनों बेटे भी बैतूल आश्रम के लिए भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed