फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satlok Ashram Sant Rampal Surrender due to Subhash Brala

जानिए, किसके कहने पर रामपाल ने किया सरेंडर

Thu, 27 Nov 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Satlok Ashram Sant Rampal Surrender due to Subhash Brala

सतलोक के संत रामपाल को सरेंडर करने के लिए मनाने में एक जाट नेता ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। ये जाट नेता कोई और नहीं बल्कि टोहाना के विधायक बराला है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसी जाट नेता ने संत रामपाल को सरेंडर करने के लिए राजी किया था।

विज्ञापन


इन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास है। अब इन्हें हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अहम भूमिका रही है। पहली बार प्रदेश में किसी जाट को भाजपा ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


पार्टी ने बराला को अध्यक्ष बनाकर प्रदेश के जाट समुदाय को खुश करने का प्रयास भी किया है। बराला जाट हैं और पार्टी से पिछले कई वर्षों से जुड़े हैं। बराला इस समय प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव के पद पर तैनात थे, जबकि वे प्रदेश युवा मोर्चा और प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सौंपी थी विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

Satlok Ashram Sant Rampal Surrender due to Subhash Brala

बराला पहली बार जिला फतेहाबाद के टोहाना जिले से इस बार चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री ने विवाद के कारण पैदा हुई स्थिति पर काबू पाने के लिए बराला को ही जिम्मेवारी सौंपी थी। इस भूमिका ने उनकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी और मजबूत कर दी। बराला ने ही संत रामपाल को सरेंडर करने के लिए राजी किया था।

मालूम हो अब तक रामबिलास शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन शिक्षा मंत्री बनने के कारण उनका पद से हटना तय था। ऐसे में सरकार बनने के एक महीने बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुभाष बराला के नाम पर बुधवार को अंतिम मुहर लगाई। बराला के पिता भी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। बराला को अध्यक्ष बनाने के लिए संघ ने भी अपनी राय दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed