फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   satlok ashram sant rampal statement during court hearing

'देशद्रोही' रामपाल के सरकार पर गंभीर आरोप, दी चेतावनी

Fri, 07 Aug 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 07 Aug 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
satlok ashram sant rampal statement during court hearing

मेरे खिलाफ दर्ज की गई सभी एफआईआर झूठी और मनगढ़ंत हैं। नेक आत्मा जो बीड़ी सिगरेट तक का प्रयोग नहीं करती उसे देशद्रोही कैसे साबित किया जा सकता है। करौंथा और बरवाला कांड के आरोपी रामपाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


देशद्रोह के आरोपी रामपाल को यहां रोहतक कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट से बाहर आते समय उसने कहा कि नेक आत्माओं को तरसाया जा रहा है। ऐसी ही हालत रही तो इस सरकार का नाश होगा। रामपाल ने पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


5 मिनट के लिए 6 घंटे तक गाड़ी में बैठा रहा रामपाल
मात्र पांच मिनट की हाजिरी के लिए रामपाल करीब 6 घंटे तक तपती हुई गाड़ी में बैठा रहा। कोर्ट में केवल हाजिरी के लिए ही उसे 5 मिनट के लिए जाना पड़ा। इसके बाद फिर से गाड़ी में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोहतक कोर्ट में उसके खिलाफ करौंथा आश्रम के बाहर बवाल में हत्या का केस चल रहा है। उसे हिसार जेल से यहां पेशी पर लाया गया था।

रामपाल की बेल हो सकती है कैंसिल

satlok ashram sant rampal statement during court hearing

यदि कोर्ट की सुनवाई बार-बार ऐसे ही प्रभावित होती रही तो इसका खामियाजा मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपियों को भुगतना पड़ेगा। कोर्ट सभी आरोपियों की बेल कैंसिल करके पुलिस को उन्हें कोर्ट में पेश करने के आदेश दे सकता है। बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में सलाह रखी है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक ऐसे कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। गवाहों के कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण अभी तक दो बार सुनवाई बाधित हो चुकी है।

फर्जी पत्रकार समेत पांच पुलिस हिरासत में
पुलिस ने धारा 144 का उलघ्घंन करने के मामले में एक फर्जी पत्रकार सहित रामपाल के 11 समर्थकों को हिरासत में लिया है। उनका पीजीआई में मेडिकल भी करवाया गया। ये सभी कोर्ट परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इन सभी को पुलिस लाइन थाने में भेज दिया गया। इनमें एक मध्यप्रदेश का फर्जी पत्रकार भी शामिल है। साथ ही कोर्ट परिसर में एक मैगजीन के पत्रकार को भी रामपाल अनुयायी के शक में पकड़ लिया। बाद में जब उसके आई कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर बात की गई तो स्थिति संदेहास्पद निकली। इस पर उसे भी कोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया।  

पूर्व बार प्रधान और पुलिस में झड़प
रामपाल समर्थकों की भीड़ को रोकने के चक्कर में पूर्व बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट और पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई। दरअसल फौगाट का कोई परिचित कोर्ट परिसर की तरफ आ रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। फौगाट मौके पर पहुंचे और पुलिस से कहासुनी हो गई। अधिकारियों के बीच बचाव से मामला सुलझा। पूर्व प्रधान का कहना है कि हम इसकी शिकायत सेशन जज से करेंगे।

खुफिया तंत्र फिर फेल

satlok ashram sant rampal statement during court hearing

रामपाल समर्थकों से निपटने में पुलिस का खुफि या तंत्र एक बार फिर फेल साबित हुआ। जगह-जगह नाके लगाने के बावजूद सैकड़ों समर्थक रात के अंधेरे में ही शहर में पहुंचने में कामयाब हो गए। हालांकि इस बार अनुयायियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। हालांकि बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर के आसपास गिने चुने समर्थक ही दिखे।  

यूं चला पेशी का घटनाक्रम
- सुबह 9 बजकर 45 मिनट: कोर्ट परिसर में आया रामपाल।
- दोपहर 12 बजकर 45 मिनट: कोर्ट में पेश किया गया।
- दोपहर 12 बजकर 50 मिनट: हाजिरी के बाद कोर्ट से बाहर आया।
- शाम 3 बजकर 45 मिनट: कोर्ट से हिसार जेल के लिए रवाना।

6 आरोपियों के वारंट जारी, नहीं हो सकी गवाही

satlok ashram sant rampal statement during court hearing

2006 में करौंथा आश्रम के बाहर हुई बवाल में झज्जर जिले के एक युवक सोनू की मौत हो गई थी। इसी मामले में बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत में हत्या के मामले में रामपाल सहित अन्य आरोपियों की पेशी हुई। दो आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण गवाहियां नहीं हो सकी। कोर्ट ने छह आरोपियों के वारंट जारी किए हैं।

साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 21 अगस्त दी है। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। कोर्ट ने जल्द ही पुलिस को मामले से जुड़े सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। इसी के चलते वारंट जारी किए गए हैं। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में आरोपी रामपाल का भाई महेंद्र भी बेल जंप कर गया।

अभी तक जमानत पर बाहर गए महेंद्र सहित 6 आरोपी बेल जंप कर चुके हैं। इतना ही नहीं आरोपियों के  पेश नहीं होने के कारण कोर्ट ने शुक्र वार को होने वाली सुनवाई को भी कैंसिल कर दिया। कोर्ट में रामपाल सहित अन्य आरोपियों ने हाजिरी लगाई, लेकिन गवाही नहीं हो सकी। अभी तक फरार चल रहे आरोपी कृष्ण के वकील ने कोर्ट में मेडिकल पेश किया। इस कारण उसकी भी गवाही नहीं हो सकी। सभी 11 गवाहों को वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed