फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   satlok ashram sant rampal real truth inside jail

जानिए, संत रामपाल का हवालात का हाल

Thu, 11 Dec 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Dec 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
satlok ashram sant rampal real truth inside jail

सतलोक आश्रम के तथाकथित संत रामपाल हवालात में अब मुक्ति मार्ग पुस्तक पढ़ रहे हैं। हवालात से मुक्ति पाने के लिए वे इस पुस्तक का सिमरन कर रहे हैं। थाने में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को खुद रामपाल हाथ जोड़कर राम-राम करता है। लगातार 20 दिनों से सिविल लाइन थाने में बंद रामपाल स्टाफ से फ्रेंडली हो गया है। हवालात के अंदर से ही हर स्टाफ सदस्य से और शिकायत देने के लिए आने वाले हर शख्स से खुद पहल कर राम-राम करता है।

विज्ञापन


रामपाल पॉकेट में रखता है पुस्तक
रामपाल मुक्ति मार्ग की यह पुस्तक अपनी पॉकेट में रखता है। अधिकतर समय वह इस पढ़कर ही समय बिताता है। सुबह चाय नाश्ते के बाद वह इसे पढ़ना शुरू कर देता है। दोनों समय खाना खाने से पहले इस पुस्तक को पढ़ता रहता है।
विज्ञापन

हर रोज मांगता है अखबार
रामपाल के बारे में देश-दुनिया में क्या छप रहा है, इसके बारे में जानने का इच्छुक है। रामपाल हर रोज अखबार मांगता है। विशेषकर अपने बारे में छपने वाली खबरों को वह गहनता से पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर खाता है खाना

हवालात में रामपाल की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सुबह सात बजे चाय पीना, दस बजे भोजन खाना और शाम फिर सात बजे ही खाना खाना। दोनों टाइम रामपाल एक रोटी ही खाता है। दिन में चार से पांच बार चाय पीता है।


रामपाल आज कोर्ट में होगा पेश

रामपाल को 21 दिन रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले तीन दिनों से रामपाल हत्या मामले में रिमांड पर था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रामपाल का और रिमांड मांगा जा सकता है। रिमांड मांगने के मामले के बारे बरवाला पुलिस ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed