{"_id":"d9d1b01690caf76449cc1cf6c6f2c48c","slug":"satlok-ashram-sant-rampal-lovable-followers-read-real-truth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों के पीछे पहुंची रामपाल की खासमखास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों के पीछे पहुंची रामपाल की खासमखास
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रामपाल की खास अनुयायी बबीता को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरवाला पुलिस ने बबीता को आश्रम से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए रिमांड पर लिया था। बरवाला पुलिस ने शुक्रवार को बबीता को प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
बरवाला पुलिस ने रामपाल की खास अनुयायी बबीता को आश्रम के बंद कमरे में हुई पांच लोगों की मौत के मामले और आश्रम से संबंधित रिकॉर्ड को जलाने के मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस से हुई पूछताछ में बबीता ने खुद स्वीकार किया था कि आश्रम से संबंधित रिकॉर्ड उसने ही जलाया था।
विज्ञापन
बबीता आश्रम में अकेली ऐसी अनुयासी थी, जिसको रामपाल की कोठी में ठहरने के लिए कमरा मिला हुआ था। बबीता से मिली जानकारी के अनुसार बरवाला पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सतलोक आश्रम मामले में दो और लोगों को जेल भेजा
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन दोनों लोगों की काफी दिनों से तलाश थी।
बरवाला पुलिस ने रोहतक के गांधरा गांव निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र को तथा झज्जर के बहराना गांव निवासी 26 वर्षीय कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
काफी दिनों से चल रह थे फरार
जानकारी के मुताबिक सतलोक आश्रम में पुलिस और तथाकथित संत रामपाल के अनुयायियों के बीच हुई झड़प में ये दोनों युवक भी शामिल थे। पुलिस को इन दोनों की काफी दिनों से तलाश थी। दोनों के उपर 302, 343 और 120 बी धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज है।