{"_id":"b0e166c289e490a7ee2db9488487ea50","slug":"sarpanch-family-s-attacked-with-baton-sticks-on-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के परिवार पर लाठी डंडों से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के परिवार पर लाठी डंडों से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव फुरलक के सरपंच के घर पर गांव के ही कुछ युवकों ने शुक्रवार रात को हमला बोलकर उनके परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इस मारपीट में सरपंच की पत्नी ,सरपंच व उसका भाई घायल हो गए। सरपंच का आरोप है कि युवकों ने हवाई फायर भी किए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। मामले की सूचना पुलिस दे दी।
पुलिस मामले की जांच कर रहीं है और कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गांव के सरपंच हवा सिंंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को मतदान के दिन गांव में उनकी कुछ लोगों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी,लेकिन बीचबचाव से मामला रफा-दफा हो गया था। शुक्रवार रात लगभग दस बजे गांव के एक दर्जन युवक लाठी डंडों के साथ घर पहुंचे और तोड़ फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
मारपीट में सरपंच की पत्नि राजमति, सरपंच हवा सिंह व उसका भाई कर्मपाल को चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव में पहुंची तीन युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया बाकि मौका पाकर फरार हो गए। सरपंच ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शनिवार को पूरा दिन पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत चलती रहीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि गांव फुरलक के सरपंच के कुछ युवकों ने हमला करने की शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है और जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।