फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarbat Da Bhala Express Train, Ruckus at Punjab's jalandhar station

पहले ही दिन विवादों में आई ट्रेन 'सरबत दा भला एक्सप्रेस', लोको इंस्पेक्टर से हाथापाई

Fri, 04 Oct 2019 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sarbat Da Bhala Express Train, Ruckus at Punjab's jalandhar station
ट्रेन में धक्का-मुक्की करते हुए यूनियन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शुरू की गई ट्रेन सरबत दा भला एक्सप्रेस पहले ही दिन विवादों में आ गई। शुक्रवार को जालंधर स्टेशन पर हंगामा हो गया। यह ट्रेन खास तौर पर दिल्ली से लोहियां तक है। नॉर्थ रेलवे मेंस यूनियन की मांग थी कि जब सरबत का भला ट्रेन जालंधर से आगे रवाना होनी थी तो ड्राइवर भी स्थानीय होना चाहिए था, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने लुधियाना में ही ड्राइवर बदल दिया। रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने इस बात का विरोध शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


इंजन के अंदर ही विवाद शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी रेलवे पटरी पर आकर हंगामा करने लगे। यूनियन के सदस्यों ने एक लोको इंस्पेक्टर को हाथापाई करते हुए इंजन से उतार लिया। शुक्रवार को ही रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और हरसिमरत कौर बादल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सरबत दा भला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था लेकिन जालंधर में हंगामा होने से काफी समय तक बवाल हो रहा और काफी मुश्किल से अधिकारियों ने 650 यात्रियों से भरी इस ट्रेन को आगे रवाना किया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed