फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarangpur police station has arrested two youths in connection with hooliganism with vehicles in Dhanas

चंडीगढ़ पुलिस का एक्शन:गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी कर रहे दो युवक पकड़े, गाड़ी भी जब्त

Sat, 08 Mar 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

युवकों ने वीरवार रात को गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी की थी। युवकों ने तेज आवाज में गाने चलाए और आपत्तिजनक शब्द बोले थे। कुछ युवक गाड़ियों पर लटके हुए थे।

विज्ञापन
Sarangpur police station has arrested two youths in connection with hooliganism with vehicles in Dhanas
जब्त की गई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

धनास में गाड़ियों के साथ हुल्लड़बाजी करने के मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। युवकों ने वीरवार रात को गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी की थी। युवकों ने तेज आवाज में गाने चलाए और आपत्तिजनक शब्द बोले थे। कुछ युवक गाड़ियों पर लटके हुए थे। इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि धनास के बाद दर्जनभर गाड़ियां सेक्टर 25 में गई। जहां देर रात तक हंगामा किया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सारंगपुर थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़कर एक गाड़ी जब्त कर ली। 
विज्ञापन




हरमिंदरजीत ने कहा कि और भी युवकों की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ बनती कारवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में कई युवक गाड़ियों पर चढ़े शोर-शराबा करते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि एक युवक के जेल से छूटने की खुशी में उसके दोस्त यह कार रैली निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed