फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarabjit Kaur's return to India has been delayed again, as the Pakistani Interior Ministry has put a stop to it.

Chandigarh News: सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर अटकी, पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने लगाई रोक

Mon, 05 Jan 2026 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sarabjit Kaur's return to India has been delayed again, as the Pakistani Interior Ministry has put a stop to it.
-वाघा बॉर्डर तक पहुंच गई थीं, अदालत के आदेश के बावजूद रोका
विज्ञापन

-धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा मामला बना अड़चन
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।

पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अधर में लटक गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत भेजे जाने की पूरी तैयारी थी लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसकी वतन वापसी पर रोक लगा दी। इसके चलते सीमा पर मौजूद भारतीय एजेंसियों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह लापता हो गई। बाद में सामने आया कि उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम नूर हुसैन रखा और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। इस मामले को लेकर पाकिस्तान में कानूनी विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में सरबजीत कौर को भारत भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने उसे तलाश कर सोमवार को वाघा बॉर्डर पहुंचाया। इमिग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी का स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अंतिम समय में आदेश जारी कर उसकी भारत वापसी पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक गृह मंत्रालय का तर्क
पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और निकाह किया है और इससे जुड़ा मामला अभी अदालत में लंबित है। मंत्रालय के अनुसार अंतिम अदालती फैसले के बाद ही डिपोर्टेशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।
रविवार को किया था गिरफ्तार
सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले से गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन को सूचना मिली थी कि दंपती गांव पेहरे वाली इलाके में रह रहा है। छापे के बाद दोनों को थाना सदर ननकाना साहिब पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में पाकिस्तान के कुछ वकीलों ने अदालत में याचिका भी दायर की थी जिसमें सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की मांग की गई थी।

सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी
सरबजीत कौर और नासिर हुसैन की पहचान 2016 में टिकटॉक के जरिये हुई थी। लंबे समय तक दोनों संपर्क में रहे। वीजा न मिलने के कारण मुलाकात संभव नहीं हो सकी।नवंबर 2025 में नासिर ननकाना साहिब पहुंचा और सरबजीत को साथ ले गया। अब सबकी निगाहें पाकिस्तान की अदालत और गृह मंत्रालय के अगले फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article