फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sapna Choudhary will not campaign in support of BJP candidate in Ellenabad by election

ऐलनाबाद उपचुनाव: सपना चौधरी नहीं करेंगी भाजपा का प्रचार, कार्यक्रम रद्द होने पर लगाए जा रहे ये कयास

Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
सार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ऐलनाबाद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी। उनके पति ने पोस्ट डालकर प्रचार न करने की जानकारी दी। किसानों के दबाव में कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Sapna Choudhary will not campaign in support of BJP candidate in Ellenabad by election
सपना चौधरी - फोटो : instagram

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा की टिकट से गोबिंद कांडा चुनाव मैदान में हैं। सपना चौधरी को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करना था। 24 अक्तूबर को इससे जुड़ा एक वीडियो भी सपना चौधरी ने वायरल किया था। वीडियो में सपना चौधरी ने 25 व 26 अक्तूबर को प्रचार करने की जानकारी दी थी लेकिन देर रात को उनके पति वीर साहू ने ट्वीट कर सपना चौधरी के प्रचार में शामिल न होने की जानकारी दी और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द करने के पीछे मुख्य कारण किसानों का आंदोलन बताया जा रहा है। रविवार को सपना चौधरी की ओर से जारी वीडियो में उन्होंने ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही थी और दो दिन तक लगातार मतदाताओं के बीच में पहुंचने की जानकारी दी। ऐसे में अब कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद किसान भी शांत हो गए हैं। हालांकि किसानों की ओर से लगातार भाजपा नेताओं का विरोध किया जा रहा है और गांवों में भाजपा नेताओं की एंट्री बंद की गई है। वहीं पुलिस भी किसानों पर मामले दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को मतदान, दो नवंबर को परिणाम
किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के खिलाफ इनेलो नेता अभय चौटाला ने 27 जनवरी 2021 को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हरियाणा में अभय इनेलो के इकलौते विधायक थे। इसके बाद से ही ऐलनाबाद सीट खाली थी। अब 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को परिणाम आएंगे। इनेलो से अभय चौटाला, कांग्रेस से पवन बेनीवाल और भाजपा से गोबिंद कांडा चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed