{"_id":"616d421c61c67248c678ce58","slug":"santosh-trophy-will-be-played-for-the-first-time-on-21st-november-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल का रोमांच: चंडीगढ़ में पहली बार खेली जाएगी संतोष ट्रॉफी, 21 नवंबर को जुटेंगे कई राज्यों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल का रोमांच: चंडीगढ़ में पहली बार खेली जाएगी संतोष ट्रॉफी, 21 नवंबर को जुटेंगे कई राज्यों के खिलाड़ी
Mon, 18 Oct 2021 03:15 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:15 PM IST
सार
फुटबॉल का रोमांच अब चंडीगढ़ के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलेगा। खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। चंडीगढ़ में पहली बार संतोष ट्रॉफी का आयोजन 21 नवंबर को होगा। जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। शहर को मेजबानी मिलने से आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह भी है कि चंडीगढ़ की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
फुटबॉल।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में पहली बार संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट 21 नवंबर से होगा। फिलहाल जगह का चयन नहीं हुआ है। संभवतः सेक्टर-17 फुटबॉल स्टेडियम में मैच हो सकते हैं। फुटबॉल का यह बड़ा टूर्नामेंट देश के अन्य राज्यों में होता रहा है। शहर को टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने से खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजकों में भी उत्साह है। इसमें कई राज्यों की टीमें शिरकत करेंगी। चंडीगढ़ की टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ट्रायल के बाद संभावित खिलाड़ियों को कैंप के लिए चयनित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें-हरियाणा: होम स्टे नीति में मकान मालिकों को बड़ी रियायतें, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पूर्व कप्तान की निगरानी में तैयार होगी टीम
संतोष ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ की टीम के चयन के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप के दौरान 20 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चंडीगढ़ की टीम में जगह मिलेगी। टीम के चयन का जिम्मा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और शहर के वरिष्ठ कोच हरजिंदर सिंह को सौंपा गया हैं। वे कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे और एक बेहतर टीम का चयन करेंगे।
विज्ञापन
यहां हैं अभ्यास की सुविधाएं
शहर में फुटबॉल के अभ्यास के लिए मैदान की सुविधा है। स्पोट्र्स कांप्लेक्स-42 में फुटबॉल मैदान के अलावा सेक्टर- 46 स्थित स्पोट्र्स कांप्लेक्स में यह सुविधा है।
यह भी पढ़ें-फतेहाबाद: चार बदमाशों ने चाकू के बल पर ज्वेलर से पांच किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूटे
नया स्टेडियम बनकर लगभग तैयार
शहर के सेक्टर-17 में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस फुटबॉल स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो चुका है। करोड़ों रुपयों की लागत से यह फुटबॉल स्टेडियम बना है। संभावना यही है कि संतोष ट्रॉफी के मुकाबले इसी नए स्टेडियम में खेले जाएंगे।