फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four miscreants robbed jewelery from the jeweler on the strength of knife in fathehabad

फतेहाबाद: चार बदमाशों ने चाकू के बल पर ज्वेलर से पांच किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूटे

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
सार

फतेहाबाद में चार बदमाशों ने एक ज्वेलर को लूट लिया। चाकू के बल पर चारों ज्वेलर से पांच किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लेकर भाग गए। वारदात खाराखेड़ी गांव के पास हुई। ज्वेलर दुकान बंद करके अपने गांव जा रहा था। इस संबंध में पीड़ित अनिल कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Four miscreants robbed jewelery from the jeweler on the strength of knife in fathehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव खाराखेड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने एक ज्वेलर को चाकू दिखाकर 5 किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला शनिवार रात का है। गांव खाराखेड़ी निवासी ज्वेलर अनिल कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने साजिश के तहत लूटपाट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि उसकी गांव भोड़ा होशनाक में ज्वेलर्स की दुकान है। शनिवार रात को दुकान बंद करके सोने के जेवर और चांदी लेकर मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भिवानी: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में बुजुर्ग को मारी तीन गोलियां
विज्ञापन


पहले डंडा मारा, फिर चाकू दिखाया
जब खाराखेड़ी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने धक्का देकर गिरा दिया। तीन और युवक भी आ गए और उसके सिर पर डंडा मारा और फिर चाकू दिखाया। इसके बाद युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 5 किलो चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी थी। करीब चार लाख रुपये का सामान था, जिसे युवक लूटकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सिरसा: प्रदूषण का बढ़ा स्तर, एक्यूआई पहुंचा 156, आंखों में जलन, फूलने लगीं सांसें

अहरवां में 25 तोले सोने के जेवर लूटे थे, अभी तक सुराग नहीं
गांव अहरवां के पास 30 सितंबर की रात को 25 तोले सोने के जेवर लूटने की वारदात हुई थी। रतिया के अमर ज्वेलर्स के कर्मचारी दर्शन से गाड़ी सवार युवक टक्कर मारकर 25 तोले सोने के जेवर लूटकर ले गए थे। कर्मचारी फतेहाबाद में जेवरों पर मार्का लगवाकर ले जा रहा था। रास्ते में लूट की वारदात हो गई थी। मामले में 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed