{"_id":"619aaa31c5e9ac4c5c502c75","slug":"santosh-trophy-services-start-with-a-win-chandigarh-s-match-draw-chandigarh-news-pkl433717872","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफी : सर्विसेज का जीत से आगाज, चंडीगढ़ का मैच ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष ट्रॉफी : सर्विसेज का जीत से आगाज, चंडीगढ़ का मैच ड्रॉ
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को पहली बार मिली संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन का आगाज रविवार को सेक्टर- 7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसकी शुरुआत की। पहले दिन खेले गए पहले मैच में सर्विसेज ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराया। दिन का दूसरा मैच मेजबान चंडीगढ़ और जम्मू एंड कश्मीर के बीच हुआ। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस मौके पर चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान केपी सिंह, प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सरप्रीत सिंह गिल, डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी और डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
पहले मुकाबले में सर्विसेज ने अच्छी शुरुआत की और उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। पहले ही मिनट में टीम ने गोल किया और ये गोल मोइरंगथेम रोनाल्डो सिंह की किक से आया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मैच के 42वें मिनट में एक बार फिर से मोइरंगथेम रोनाल्डो सिंह को गोल करने का मौका मिला और उन्होंने स्कोर को 2-0 कर दिया। हॉफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हॉफ में हिमाचल की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्विसेज ने मैच के 70वें मिनट में तीसरा गोल किया। यह गोल विवेक कुमार की किक से आया। इसके बाद हिमाचल ने कई बदलाव किए, लेकिन वे गोल नहीं कर सके। सर्विसेज ने मैच को 3-0 से अपने नाम कर लिया। दो गोल करने वाले मोइरंगथेम रोनाल्डो सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चंडीगढ़ और जम्मू एंड कश्मीर का मैच 1-1 से ड्रॉ
मेजबान चंडीगढ़ ने पहले मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर का सामना किया। मैच में जम्मू एंड कश्मीर ने अच्छी शुरुआत की और उन्हें पहली सफलता मैच के 7 वें मिनट में ही मिल गई। यह गोल शाकिर अहमद शेख ने किया। इसके बाद चंडीगढ़ ने मैच में वापसी की और 37वें मिनट में सनवीर सिंह ने गोल कर दिया। बोर्ड पर स्कोर 1-1 हो गया और हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों ने अच्छा गेम खेला और कई बदलाव किए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली और मैच का अंत 1-1 स्कोर के साथ ही हुआ।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
23 नवंबर के मैच
- चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश सुबह 9.30 बजे से
- जम्मू एंड कश्मीर बनाम सर्विसेज दोपहर 3 बजे से