{"_id":"62a64a06cc322f751c0afc30","slug":"sant-nirankari-mission-organized-blood-donation-camp-219-donated-blood-chandigarh-news-pkl4534776113","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 219 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 219 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मौलीजागरां रोड पर स्थित मनीमाजरा के संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) की तरफ से लगाए गए शिविर में 219 निरंकारी श्रद्धालु भक्त एवं सेवादारों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने किया।
धर्मपाल ने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण के लिए की गई उनकी सेवा की प्रशंसा की। मनीमाजरा ब्रांच के इंचार्ज अमरजीत सिंह ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, चंडीगढ़ के संयोजक व रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गण्यमान्य अतिथियों सहित डॉक्टर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया। रक्त एकत्रित करने के लिए जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 की ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि मिशन की तरफ से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवंबर माह में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया था। बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और यह मुहिम मिशन के अनुयायियों की तरफ से पिछले 36 वर्षों से चलाई जा रही है। इसमें अभी तक 6,991 रक्तदान शिविरों से 11,58,760 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। संत निरंकारी मिशन की तरफ से जनहित की भलाई के लिए समय-समय पर विश्वभर में अनेक सेवाएं की जा रही हैं जिससे समाज का समुचित विकास हो सके। इसमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, नि:शुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी सुचारु रूप से चलाया जा रहा है।