फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanju wins IGU Andhra Pradesh Amateur Golf Championship

Chandigarh News: संजू बने आईजीयू आंध्र प्रदेश एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप विजेता

Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sanju wins IGU Andhra Pradesh Amateur Golf Championship
चंडीगढ़। कैडी से गोल्फर बने चंडीगढ़ के संजू ने आईजीयू आंध्र प्रदेश एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप जीत ली है। इसका आयोजन ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब विशाखापट्टनम में किया गया। इस टूर्नामेंट में संजू ने 70, 64, 68, 7़1 के साथ कुल 273 स्कोर करके अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सकेतड़ी में रहने वाले संजू का संघर्ष किसी फिल्मी कहानी की तरह है। घर की माली हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी। इसलिए संजू ने 13 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में बतौर कैडी काम करना शुरू कर दिया। एक साल तक कैडी का काम किया। गोल्फ में रुचि जगी तो वह गोल्फ सीखने लगे। चंडीगढ़ में खेलने वाले गोल्फर्स ने संजू की प्रतिभा देखी तो उनको प्रमोट करने लगे।
विज्ञापन

शानदार खेल से जुटा लिए स्पांसर
अपने शानदार खेल से संजू ने दो-तीन वर्षों में गोल्फ की दुनिया में अपना नाम बना लिया। फिर प्रोफेशनल गोल्फ खेलने लगे। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए दुबई के बिजनेसमैन हसन मैजी और मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के एएस चट्ठा ने उन्हें स्पॉन्सर कर दिया। गोल्फ में तेजी से नाम कमाने वाले संजू कुमार को स्पोर्ट्स कोटे में रेलवे में बतौर जूनियर क्लर्क की नौकरी मिल गई और अब वह पटियाला में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात ने दी ताकत, अलग पहचान बनाई
संजू ने गोल्फ करियर में कई शानदार टूर्नामेंट जीत लिए। डेराबस्सी गोल्फ टूर्नामेंट, दिल्ली आईटीसी गोल्फ टूर्नामेंट, लुधियाना गोल्फ कोर्स टूर्नामेंट, लखनऊ गोल्फ कोर्स टूर्नामेंट, फॉरेस्ट हिल गोल्फ टूर्नामेंट, पंचकूला गोल्फ टूर्नामेंट और चंडीगढ़ गोल्फ टूर्नामेंट जीते। वह कई टूर्नामेंट में रनरअप या तीसरी पोजीशन पर रहे। पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित नेशनल एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट में संजू ने चौथा स्थान हासिल किया। दो माह पहले संजू ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब द्वारा कैडीज गोल्फ टूर्नामेंट को भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed