फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sanjeevani to aap facing rebellion

बगावत झेल रही 'आप' को बड़ी 'संजीवनी'

Mon, 02 Mar 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 02 Mar 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
sanjeevani to aap facing rebellion

दिल्ली में अपनों की बगावत झेल रही आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी 'संजीवनी' मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा अगले एक दो दिन में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर देंगे। इसकी पुष्टि खुद सुखपाल खैहरा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।

विज्ञापन


खैहरा ने बताया कि पार्टी में रहते हुए निचले स्तर पर लोगों का तो भरपूर साथ मिला लेकिन ऊपरी लीडरशिप ने साथ नहीं दिया, जिसके चलते अब वहां दम घुटने लगा था। वह पंजाब की जनता को बादल परिवार की राजनीति से मुक्त कराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बादलों से निजात दिलाने के लिए आप को चुना

sanjeevani to aap facing rebellion

खैहरा ने कहा कि मैं पिछले एक साल से आप में शामिल होने पर विचार कर रहा था, लेकिन अब मौका आ गया है। दो -तीन दिन में इस संबंध में सीरियस होकर निर्णय ले लूंगा।

उन्होंने कहा कि विदेशों व राज्य के कई जिलों से लोगों के फोन काल आ रहे थे कि जिस तरह का आप का बेदाग राजनीतिक सफर रहा है उसके चलते आम आदमी पार्टी में शामिल होकर राज्य के लोगों को उनके हक दिलाएं।

खैहरा ने कहा कि जिस ऐजंडे को लेकर वे राजनीति में आए थे, उसी तरह का एजेंडा ‘आप’ का है और उनके एजेंडे से सहमत होकर ही मैंने आप में शामिल होने पर विचार किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बादल परिवार ने लोगों को आपस में बांट दिया है। उनका राजनीति में आने का मकसद लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने और वीआईपी कल्चर खत्म करने का था। राज्य के लोगों को बादलों से निजात दिलाने के लिए ही शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed