फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay Tandon again given the responsibility of co-incharge of Himachal

Chandigarh News: संजय टंडन को फिर हिमाचल के सह प्रभारी की जिम्मेदारी

Sat, 06 Jul 2024 06:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Tandon again given the responsibility of co-incharge of Himachal
चंडीगढ़। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को भाजपा की तरफ से जारी नई सूची में हिमाचल का प्रभारी श्रीकांत शर्मा को नियुक्त किया है, जबकि संजय टंडन को फिर से सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। इससे पहले भी संजय टंडन के पास हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी का प्रभार था। नई जिम्मेदारी सौंपने पर संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन लोगों के बीच बोलने के लिए कुछ तो चाहिए होता है, इसलिए संविधान को उठाकर कांग्रेस नेता खड़े हो गए। राहुल गांधी ने संविधान को लेकर देश में भ्रम की स्थिति पैदा की। कांग्रेस ने दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रम में डाला है इसके लिए देश से पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed