{"_id":"15a5fab7632bfa34be2f315027ad2c0a","slug":"sanjay-singh-aap-criticized-modi-govt-on-foreign-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश नीति को लेकर 'आप' नेता का मोदी सरकार पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश नीति को लेकर 'आप' नेता का मोदी सरकार पर वार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 08 Jan 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर तीखा वार करते हुए अजीब सी बात कह दी। उनका कहना है कि विदेश नीति पर केंद्र की मोदी सरकार बिलकुल फेल हो चुकी है। इसका फायदा उठाते हुए पाकिस्तान भारत में आतंकी हमले करवा रहा है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोरी चोरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मिलने पहुंच जाते हैं, जो देश के लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले में आतंकियों के साथ ड्रग माफिया और कुछ राजनीतिक नेता मिले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संजय सिंह ने एसपी सलविंदर सिंह पर संदेह जताते कई तरह के गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सूबे में अकाली दल से जुडे़ ज्यादातर नेता ड्रग माफिया के तौर पर काम कर रहे हैं। इसमें बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि माघी मेले के मौके मुक्तसर में होने वाली राजनीतिक कान्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। उसी दिन से 2017 को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि उनकी यह कान्फ्रेंस सबसे महत्वपूर्ण होगी।
सिंह ने दावा करते कहा कि प्रदेश के लोग अकाली-भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा चाहते हैं। इसके चलते उक्त कान्फ्रेंस वाले दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ इकट्ठी होगी। आम आदमी पार्टी में सिद्धू दंपति और मनप्रीत बादल के आने संबंधी पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि हमख्याली नेताओं का पार्टी में स्वागत किया जाएगा।