{"_id":"1971b32d95292e3aa2de3dbce06a7cc8","slug":"sanjay-singh-aap-big-statement-about-bikram-singh-majithia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'थाने में परचा दर्ज करवाकर ही मुझे जेल में भेजें मंत्री जी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'थाने में परचा दर्ज करवाकर ही मुझे जेल में भेजें मंत्री जी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि मंत्री मजीठिया उनको जेल भेजने के लिए थाने में परचा दर्ज कराएं। अदालती प्रक्रिया में अधिक वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
संजय ने साफ किया कि वे पंजाब में भ्रष्टाचारियों, नशे के खिलाफ लड़ने आए हैं, किसी से डरने नहीं। संजय वीरवार शाम पार्टी के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मजीठिया द्वारा दायर मानहानि के मामले में संजय ने कहा कि उनको अभी तक अदालत का समन नहीं मिला है। कानूनी लड़ाई को कानून के तरीके से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
संजय ने कहा कि पंजाब में अपराध लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि अपराधी, नेता और पुलिस का गठबंधन काम कर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में अपराध फल फूल रहा है। हालत यह है कि बठिंडा की जेल के अंदर हवालाती से मारपीट हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार में पुलिस राजनीति से पूरी तरह आजाद होगी। पंजाब की हालत पर संजय ने कहा कि यदि सत्ता पक्ष की नीयत ठीक होती तो सूबा बच सकता था, लेकिन सत्ताधारियों का ज्यादा ध्यान कारोबार करने पर है।
संजय ने दावा किया कि लोगों का विश्वास अकाली भाजपा के साथ साथ कांग्रेस से भी टूट गया है। पहले कांग्रेस खडूर साहिब चुनाव लड़ने की बातें करती रहीं, ऐन मौके पर चुनाव से हाथ खींच लिए।
आप का सवाल है कि इन दलों की आपस में क्या डील हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2017 में पंजाब की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी। इस अवसर पर सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत कई नेता मौजूद रहे।