फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sanitization in pu

पीयू को किया सैनिटाइज

Fri, 27 Mar 2020 08:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
sanitization in pu
चंडीगढ़। शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय का उद्यान विभाग हरकत में आ गया और पूरी टीम ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही पूरे कैंपस को सैनिटाइज किया। इसके अलावा पेड़ों के पत्तों को भी उठाया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ हॉस्टलों में सफाई अभियान पूरी तरह नहीं चला। इसके लिए विद्यार्थियों ने मैसेज करके संबंधित शिक्षकों को अवगत करवाया है।
बता दें कि पेड़ों के गिरे पत्तों व सफाई अभियान न चलने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो पीयू का उद्यान विभाग जागा और उन्होंने शुक्रवार को काम संभाला। अलग-अलग टीमें बनाकर पूरे कैंपस में सफाई की। इसके अलावा कैंपस को सैनिटाइज करवाया। हर कार्यालय, विभाग तक टीमें पहुंची और छिड़काव किया गया। हॉस्टलों में अभी पूरी तरह सफाई अभियान नहीं चला। इसके कारण कुछ छात्रों को दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि कुछ हॉस्टलों ने अपने यहां सैनिटाइजेशन का काम पूरा करवा दिया लेकिन कुछ हॉस्टल अभी सैनिटाइज नहीं हो पाए। विद्यार्थी इसकी मांग कर रहे हैं। इसके अलावा खाने से संबंधित भी कुछ दिक्कतें विद्यार्थियों को आ रही हैं। उन्होंने इस बारे में भी जिम्मेदारों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed