फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sanitation department working to clean kali bein in sultanpur lodhi, kapurthala

सराहनीयः सुल्तानपुर लोधी में भूजल और पवित्र काली बेंई को प्रदूषण से बचाने को अनोखी पहल

Tue, 12 Nov 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Nov 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
sanitation department working to clean kali bein in sultanpur lodhi, kapurthala
काली बेईं
सुल्तानपुर लोधी के भूजल और पवित्र बेईं के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन डिपार्टमेंट ने एक अनूठी पहल की है। 550वें प्रकाश पर्व के लिए यहां आने वाली संगत के लिए 4000 टॉयलेट्स का इंतजाम किया गया है। सीवरेज वेस्ट को जमीन में या पानी में गिराने के बजाय इसे रोजाना इकट्ठा करके मक्खू और जीरा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जा रहा है। विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) केके सैनी ने बताया कि इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए जीपीएस सिस्टम से लैस 66 गाड़ियों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


ये गाड़ियां रोजाना सभी 4000 टॉयलेट्स से सीवरेज और स्लज को इकट्ठा करके फिरोजपुर के दोनों एसटीपी में ले जाती हैं, जहां इस सीवरेज वेस्ट का साइंटिफिक तरीके से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं में पर्यावरण संरक्षण पर खास जोर दिया है, जिसके तहत सुल्तानपुर लोधी में भूजल और पवित्र बेई के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए यह पहल की गई है। चूंकि सुल्तानपुर लोधी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहले ही अपनी पूरी क्षमता पर कार्य कर रहे हैं, इसलिए यहां अस्थायी तौर पर बनाई गई सभी 4000 टॉयलेट्स के नीचे मैटल व पीवीसी के कंटेनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सारा वेस्ट जमीन के बजाय इन कंटेनर्स में इकट्ठा हो रहा है, जिसे रोजाना 66 गाड़ियां खाली करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाती हैं। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है और सेंट्रल कंट्रोल रूम से हर गाड़ी की निगरानी हो रही है। सीवरेज वेस्ट के वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल को सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस सिस्टम से इन गाड़ियों की मॉनिटरिंग हो रही है। ये गाड़ियां कहां जा रही हैं और कहां पर वेस्ट को डंप करती हैं, सबकुछ जीपीएस सिस्टम के जरिए देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 33 अतिरिक्त जीपीएस सिस्टम से लैस व्हीकल्स को स्टेंड बाय मोड पर रखा गया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर फील्ड में उतारा जाएगा। सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि इस पवित्र नगरी में 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है। पंजाब सरकार इस नगरी की पवित्रा और शान बरकरार रखने के लिए कई कार्य कर रही है। नगर में सफाई व्यवस्था को सुचारू और आला दर्जे का बनाए रखने के लिए सड़कों पर 500 सफाई-सेवकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed