फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanitary napkins and soap packets prepared by youth for quarantine women in Chandigarh

खास पहल: क्वारंटीन महिलाओं की मदद को आगे आए युवा, तैयार कर रहे नैपकिन-साबुन के पैकेट

Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sanitary napkins and soap packets prepared by youth for quarantine women in Chandigarh
क्वारंटीन महिलाओं की मदद को आगे आए युवा।

चंडीगढ़ के युवाओं ने कोरोना को हराने की ठान लिया है। अब वह क्वारंटीन महिलाओं की मदद को आगे आए हैं। इन युवाओं ने सेक्टर- 45 व बुड़ैल में क्वारंटीन महिलाओं के लिए कुछ पैकेट तैयार किए हैं। जिसमें सैनेटरी नैपकिन, साबुन व सैनिटाइजर रखा है। युवाओं ने ऐसे 1200 पैकेट एरिया मजिस्ट्रेट के भंडारी को सौंपे। 

विज्ञापन


स्वरमनी फाउंडेशन के संस्थापक रोहित कुमार ने बताया कि सेक्टर- 45 व बुड़ैल भी अब बापूधाम की तरह हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। ऐसे में हमारी टीम के सदस्य अनामिका, हरप्रीत, जसदीप, मोहम्मद अमजद, प्रवीण, कुलजीत ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर समस्या जानी। इस दौरान लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें काफी समस्या आ रही है। क्वारंटीन होने के बाद जरूरी चीजें उन तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सभी ने निर्णय लिया कि महिलाओं के लिए सैनेटरी नैपकिन, साबुन, सैनिटाइजर के साथ ही अन्य जरूरी सामान का पैकेट बनाकर देंगे। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की। कुछ लोगों ने सहयोग किया और कुछ अपने कार्यक्रम के बचे हुए फंड से सामान खरीदा और पैकेट बनाये। एरिया मजिस्ट्रेट को 1200 पैकेट सौंपकर आगे भी मदद का आश्वासन दिया। रोहित का कहना है कि 2500 पैकेट अभी तैयार करके रखे हैं। 

देखें- वीडियो:  हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-




बेहतर स्वास्थ्य के लिए भेजे विशिंग कार्ड
रोहित ने बताया कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर भी हम लोग सचेत हैं। कोरोना के कारण संक्रमित मरीजों के प्रति लोगों में नकारात्मकता बढ़ रही है। इसलिए हमने कुछ कार्ड तैयार किए हैं। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जो सावधानियां बरतने को कहा गया है, इसकी भी जानकारी दी गई है। हर पैकेट के साथ यह कार्ड लोगों तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed