फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sania Roy, a judo player who shined at the national and international level, got a job in BSF.

Chandigarh News: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकी जूडो खिलाड़ी सानिया रॉय को बीएसएफ में नौकरी

Mon, 20 Oct 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sania Roy, a judo player who shined at the national and international level, got a job in BSF.

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की जूडो खिलाड़ी सानिया रॉय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अब बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में खेल कोटे के तहत कांस्टेबल की नौकरी हासिल कर ली है।
सानिया के पिता सेक्टर 45 में बुड़ैल में ढाबा चलाते हैं। एमसीएम डीएवी कॉलेज, सेक्टर 36 से ग्रेजुएट सानिया ने सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जूडो सेंटर से इस खेल की शुरुआत की। सेंटर के कोच विवेक ठाकुर ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण देना शुरू किया।
विज्ञापन

कोच के अनुसार, सानिया ने मेहनत और समर्पण के दम पर राज्य स्तर के पदक जीते और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने कजाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व किया और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में ब्रोंज मेडल भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सानिया को बीएसएफ में खेल कोटे के तहत नौकरी मिली। इसके साथ ही सेंटर की प्रशिक्षण लेने वाली साधारण परिवार की लड़कियों के लिए सानिया प्रेरणा बन गई, जिससे वे भी जूडो में मेहनत और सफलता की ओर कदम बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed