Sangrur Bypoll: संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून को होगा मतदान, भगवंत मान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून को मतदान होगा। पंजाब की सीईओ एस करुणा राजू ने कहा कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को होगा उप-चुनाव होगा। वहीं 26 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया था, जिसके बाद ये लोकसभा सीट खाली हो गई थी।
पंजाब चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि इस उप-चुनाव के लिए छह जून को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नौ जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। वहीं 28 जून तक ये सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि जब किसी वजह से लोकसभा सीट खाली होती है तो वहां छह महीने के अंदर-अंदर चुनाव कराए जाना जरूरी हो जाता है।
सक्रिय हुईं भगवंत मान की बहन
संगरूर में होने वाले उप-चुनाव के दौरान पंजाब की राजनीति में एक नया चेहरा उभरकर सामने आ सकता है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। इतना ही नहीं मनप्रीत कौर संगरूर में होने वाले चुनाव को लड़ने के लिए भी तैयार हैं।
संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव हाई प्रोफाइल होने की संभावना बढ़ती जी रही है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ के भी संगरूर लोकसभा सीट से उप-चुनाव लड़ने के कयास लगाए रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस में अभी संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी को लेकर शंशय बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस प्रधान राजा बडिंग यह दावा जरूर कर रहे हैं कि पार्टी एकजुट है। उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हैं।
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह फैसला पार्टी की राजसी मामलों की कमेटी पीएस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस संबंधी पार्टी के विशेष सचिव गुरजंट सिंह कट्टू घोषणा कर चुके हैं। उनका कहना है कि बैठक में तय हुआ है कि सिमरनजीत सिंह मान आगामी लोकसभा उप चुनाव लड़ेंगे।