फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sangrur, closed, protest

बंद रहा संगरूर, सड़कों पर रोष प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला/संगरूर Updated Sat, 13 Sep 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में पशु वध की घटना के रोष में शनिवार को संगरूर मुकम्मल तौर पर बंद रहा। इस दौरान अलग-अलग हिंदु जत्थेबंदियों ने शहर में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से मालेरकोटला की घटना के बाद संगरूर में रोष, प्रदर्शनों का दौर चल रहा है, जिसके चलते शनिवार को कई हिंदू जत्थेबंदियों की तरफ से संगरूर बंद रखने की अपील की गई थी और चेतावनी दी गई थी कि यदि बंद के दौरान किसी की दुकान खुली पाई गई तो उसके नुकसान की जिम्मेवारी उस दुकानदार की होगी।
विज्ञापन



पटियाला गेट, नाभा गेट, धूरी गेट, छोटा चौक, बड़ा चौक आदि इलाकों में एक भी दुकान नहीं खुली। रेहड़ी वालों ने भी अपनी रेहड़ियां नहीं लगाई। सुबह से ही हिंदू संगठनों के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में केसरी रंग के झंडे थामे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कई खुली दुकानों को बंद भी कराया। इसके साथ ही सरकारी रणबीर कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी प्रदर्शनकारियों ने बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी स्टेशन पर शताब्दी को रोकने पहुंचे थे लेकिन ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई जिस कारण प्रदर्शनकारी ट्रेन को ज्यादा समय तक नहीं रोक पाए। बंद के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस पार्टी चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए थी। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ढींढसा पुलिस पार्टी के साथ स्वयं शहर में गश्त करते देखे गए। प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ पुलिस पार्टी भी चल रही थी।


कोई दवा तो कोई सामान के लिए भटका
संगरूर। शनिवार को संगरूर बंद के दौरान आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दुकानें बंद रहने के कारण लोगों को जहां जरूरत का सामान नहीं मिल पाया, वहीं मेडिकल स्टोर बंद होने की वजह से लोगों को दवा लेने के  लिए लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।



नजदीकी गांव चंगाल के रहने वाले मुख्तयार सिंह संगरूर बाजार में खरीदारी करने आए थे, लेकिन उन्हें यहां आकर पता चला कि बाजार बंद है। सिविल अस्पताल में आए दर्शन सिंह, सरोज रानी ने बताया कि उन्हें अपने मरीज के लिए दवा की जरूरत है, लेकिन सभी मेडिकल स्टोर बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दवा की दुकानों को खुला रखने की इजाजत देनी चाहिए। वहीं बाजार में दुकानदार अपनी बंद दुकानों के सामने बैठे रहे, ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने ताश खेलकर समय गुजारा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed