{"_id":"665d05a25352f19f97026a27","slug":"sandhu-fc-defeated-himalayan-fc-by-a-huge-margin-of-13-0-chandigarh-news-c-16-pkl1049-436028-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संधू एफसी ने हिमालयन एफसी को 13-0 के बड़े अंतर से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संधू एफसी ने हिमालयन एफसी को 13-0 के बड़े अंतर से दी शिकस्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग ट्रॉफी में रविवार को खेले गए मुकाबलों में जीत के साथ फुटबॉल टीमें महत्वपूर्ण राउंड में पहुंच गईं। सेक्टर-46 में खेले गए मुकाबलों में संधू एफसी और रॉयल एफसी ने शानदार जीत दर्ज की।
अंडर-15 कैटेगरी के पहले मैच में संधू एफसी ब्लू ने हिमालयन एफसी को 13-0 के बड़े अंतर से हराया। अनिकेत ने 13वें, 17वें, 31वें, 58वें मिनट में चार गोल दागे, जबकि सार्थक ने 18वें, 27वें, 39वें, 45वें मिनट में गोल का चौका पूरा किया। गुरबीर ने 15वें, 44वें, 55वें मिनट में हैट्रिक की, जबकि हैप्पी और तेगबीर ने 1-1 गोल करते हुए जीत पक्की की।
वहीं, दूसरे मैच में रॉयल एफसी ने संधू एफसी रेड को 2-1 से हराया। रॉयल एफसी के लिए आठवें मिनट में मोहित ने गोल किया और 15वें मिनट में उन्हें संधू एफसी की गलती से एक सफलता मिली। 39वें मिनट में शिव ने गोल किया लेकिन वे टीम की हार को नहीं टाल सके। अंडर-13 के पहले मैच में सैफरन एरोज ने सेंट जोंस को 3-2 से मात दी। सेंट जोंस के लिए ध्रुव ने आठवें और 11वें मिनट में दो गोल किए, जबकि सैफरन की ओर से तनुष ने 17वें और 27वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया। दीपांशु ने 42वें मिनट में गोल करते हुए सैफरन एरोज की जीत पक्की की।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस स्कूल को वॉकओवर मिला, क्योंकि जीएमएचएस आरसी-1 धनास की टीम मैच के लिए नहीं पहुंच सकी। तीसरे मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स ने लिबर्टी एफसी को 4-1 से हराया। हृदय ने सातवें और 13वें मिनट में दो गोल किए, जबकि एक गोल हीरल ने किया और एक सफलता उन्हें लिबर्टी के सेल्फ गोल से मिली। सैफ ने लिबर्टी एफसी का खाता खोला।
चौथे लीग मैच में संधू एफसी ने कावी के 45वें मिनट में आए एकमात्र गोल की बदौलत रॉयल एफसी को 1-0 से मात दी, जबकि वेलोसिटी बनाम डीपीएस मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। चंदन और आरुष ने 1-1 गोल अपनी टीमों के लिए दागा। दिन के अंतिम मैच में मारुति एफसी ने ब्लू स्टार को 3-1 से हराया। ब्लू स्टार के लिए कृष ने 11वें मिनट में गोल किया, जबकि मारुति एफसी के लिए यशप्रीत ने 15वें, साहिबदीप ने 32वें और सक्षम ने 41वें मिनट में गोल करके टीम की जीत पक्की की। नोट : सोमवार को अंडर-15 का एक और अंडर-13 के 6 मैच खेले जाएंगे।