{"_id":"65bb9e07cf6517dbcf0e7dd4","slug":"sandeep-pathak-said-bjp-openly-cheated-in-chandigarh-mayor-elections-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Mayor Election: संदीप पाठक बोले- भाजपा ने सरेआम की धोखाधड़ी, वोट की चोरी देख पूरा देश हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Mayor Election: संदीप पाठक बोले- भाजपा ने सरेआम की धोखाधड़ी, वोट की चोरी देख पूरा देश हैरान
Thu, 01 Feb 2024 07:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:16 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी शुक्रवार यानी दो फरवरी को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप आप लगा रही है। इसी मुद्दे पर भाजपा मुख्यालय को घेरने की योजना है। प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बहुमत था, इसलिए पहले बीजेपी ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो साजिश के तहत चुनाव टाल दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को जब चुनाव कराया गया तो आप और कांग्रेस के पास 20 वोट थे जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 16 वोट थे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने गलत तरीके से हमारे आठ वोटों को अवैध कर भाजपा प्रत्याशी को नया मेयर घोषित कर दिया। वह इस मामले में कोर्ट से न्याय की मांग करेंगे। पाठक ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी हम निष्पक्ष चुनाव कराने में असमर्थ हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। अगर सरेआम चुनाव में भाजपा ऐसा कर सकती है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह हर चुनाव में ऐसा करेगी। मेयर चुनाव में जिस तरह से वोटों की चोरी हुई, उसे देखकर पूरा देश हैरान रह गया। लोगों का चुनाव प्रक्रिया से ही विश्वास उठ गया है। देश को वोट की चोरी से बचाने और बीजेपी को बेनकाब करने के लिए आप ने शुक्रवार को दिल्ली में यह विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन