फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samsung's sales manager's car snatched in daylight

बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े सैमसंग कंपनी के सेल्स मैनेजर की कार छीनी

Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Samsung's sales manager's car snatched in daylight
snatching
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित गोपाल स्वीट्स के सामने से शनिवार को दिनदिहाड़े तीन अज्ञात लुटेरे सैमसंग कंपनी के सेल्स मैनेजर की हुंडई वरना कार छीनकर पटियाला की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलने के बाद सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अतुल सोनी ने टीम के साथ मौके का दौरा कर पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अंबाला से चंडीगढ़ जाने के दौरान वह गोपाल स्वीट्स के पास कुछ देर के लिए रुके थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह अपनी कार में चंडीगढ़ जाने के लिए बैठे तो तीन अज्ञात युवक उनकी कार में बैठ गए। रवि शर्मा ने कहा कि लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर कार से बाहर कर दिया और वरना लेकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, तीनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष है, जो उनकी ग्रे रंग की वरना कार लेकर पटियाला की तरफ फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुआ था। काम के सिलसिले में वह शनिवार को किसी से मिलने के लिए अंबाला गए थे, वहां से लौटने के दौरान रास्ते में यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed