{"_id":"5da56cfc293658a5bb0db0e6c7b93ff2","slug":"samjota-blast-hearing-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लॉस्ट: ट्रायल शुरू, ट्रेन ड्राइवर का बयान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लॉस्ट: ट्रायल शुरू, ट्रेन ड्राइवर का बयान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
समझौता ब्लॉस्ट में आरोप तय होने के बाद सोमवार से कोर्ट में केस का ट्रायल शुरू हो गया।
विज्ञापन
हालांकि ट्रेन के ड्राइवर के भी बयान होने थे, लेकिन पिछले दिनों प्राकृतिक कारणों से उसकी मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी ट्रायल होना है और ट्रेन का को-ड्राइवर अपने बयान दर्ज कराएगा।
वहीं सोमवार को सभी आरोपी पेश हुए। केस में प्राथमिक कार्रवाई से जुड़े दो पुलिस कर्मियों ने अपने बयान दर्ज कराए।
एएसआई महिंद्र सिंह ने कोर्ट में कहा कि वह मौजूदा समय में करनाल में तैनात है।
हादसे के वक्त पानीपत में तैनात था और एफआईआर दर्ज की थी। महिंद्र ने कोर्ट में एफआईआर और रपट भी प्रस्तुत की। सबसे पहले ब्लॉस्ट की जानकारी एएसआई रंजीत सिंह को मिली थी।
विज्ञापन
उसने भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए। सिंह ने कहा कि जानकारी आने के बाद उसने संबंधित एसएचओ को बताया। इसके बाद मौके पर गया तो स्थानीय ग्रामीण पहले ही वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर बाद ही बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि स्वामी असिमानंद सहित अन्य आरोपियों पर पंचकूला की विशेष अदालत से आरोप तय हो चुके हैं।