फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sameera kausar kathak performance in sangeet samaroh in tagore theatre chandigarh

टैगोर थियेटर में संगीत समारोह, समीरा कौसर के कथक ने लूटी वाहवाही

Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
sameera kausar kathak performance in sangeet samaroh in tagore theatre chandigarh
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में समीरा कौसर की कत्थक परफॉर्मेंस - फोटो : अमर उजाला
टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय 11वें बृहस्पति संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें समीरा कौसर ने कथक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला और बृहस्पति कला केंद्र की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर समीरा कौसर ने कृष्ण स्तुति से की। उन्होंने 11 मात्रा में पारंपरिक शुद्ध नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने पैरों की चालें, परन, गत का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद समीरा ने कार्यक्रम की खास प्रस्तुति यशोधरा पेश की।
विज्ञापन


डॉ. समीरा कौसर जानी मानी कथक नृत्यांगना के साथ-साथ कुशल नृत्य निर्देशिका भी हैं। उनके साथ हारमोनियम पर पंडित ज्वाला प्रसाद, सितार पर विजय शर्मा, तबले पर उस्ताद अकरम खान व महमूद खान और बांसुरी पर प्रकाश नेपाली ने बखूबी संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शालिनी आज पेश करेंगी शास्त्रीय संगीत
टैगोर थिएटर में तीन दिवसीय 11वें बृहस्पति संगीत समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कानपुर की वोकलिस्ट डॉक्टर शालिनी वेद शास्त्रीय संगीत पेश करेंगी। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed