फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sambhar trapped in fishery pond in Chandigarh 

चंडीगढ़ में फिशरी पोंड में फंसा सांभर, वन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला

Sat, 09 Jan 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jan 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Sambhar trapped in fishery pond in Chandigarh 
चंडीगढ़ में फिशरी पोंड में गिरे सांभर को बचाती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के बुद्धा गार्डन के पास बने फिशरी पोंड में शनिवार सुबह एक सांभर गिर गया। इस दौरान वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। उसके बाद सांभर को जंगल मे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


चंडीगढ़ वन विभाग के उप मुख्य वन संरक्षण अधिकारी अब्दुल कय्यूम ने बताया कि सुखना के आसपास जंगल है। अक्सर वहां से जानवर भटककर सड़क की तरफ आ जाते हैं। शनिवार को भी सुखना रेग्युलेटरी प्वाइंट से एक सांभर सड़क की तरफ आ गया। इस दौरान वह फिसलकर बुद्धा गार्डन के पास बने फिशरी पोंड में गिर गया। चूंकि पोंड के चारों तरफ सीमेंट की ढलान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गीला होने के कारण सांभर ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग 15 से 20 मिनट में कर्मचारियों ने सांभर को बाहर निकाल लिया। सांभर को कोई चोट नहीं आई थी, इसलिए उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। कय्यूम ने बताया कि इससे पहले भी कई जानवर सड़क की तरफ आ जाते हैं। उन्हें सही सलामत वन विभाग के कर्मचारी जंगल मे छोड़ देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed