{"_id":"5ff97a3cbc02b20b142e4a7f","slug":"sambhar-trapped-in-fishery-pond-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फिशरी पोंड में फंसा सांभर, वन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में फिशरी पोंड में फंसा सांभर, वन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला
Sat, 09 Jan 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फिशरी पोंड में गिरे सांभर को बचाती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के बुद्धा गार्डन के पास बने फिशरी पोंड में शनिवार सुबह एक सांभर गिर गया। इस दौरान वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। उसके बाद सांभर को जंगल मे छोड़ दिया गया।
चंडीगढ़ वन विभाग के उप मुख्य वन संरक्षण अधिकारी अब्दुल कय्यूम ने बताया कि सुखना के आसपास जंगल है। अक्सर वहां से जानवर भटककर सड़क की तरफ आ जाते हैं। शनिवार को भी सुखना रेग्युलेटरी प्वाइंट से एक सांभर सड़क की तरफ आ गया। इस दौरान वह फिसलकर बुद्धा गार्डन के पास बने फिशरी पोंड में गिर गया। चूंकि पोंड के चारों तरफ सीमेंट की ढलान है।
विज्ञापन
गीला होने के कारण सांभर ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग 15 से 20 मिनट में कर्मचारियों ने सांभर को बाहर निकाल लिया। सांभर को कोई चोट नहीं आई थी, इसलिए उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। कय्यूम ने बताया कि इससे पहले भी कई जानवर सड़क की तरफ आ जाते हैं। उन्हें सही सलामत वन विभाग के कर्मचारी जंगल मे छोड़ देते हैं।