{"_id":"61eb1aa1b8ae747cda14e5c7","slug":"sambhar-entered-dhanas-s-market-employee-injured-while-catching-chandigarh-news-pkl439925829","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास की मार्केट में घुसा सांभर, पकड़ते समय कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनास की मार्केट में घुसा सांभर, पकड़ते समय कर्मचारी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। धनास के जंगलों से भटककर एक सांभर शुक्रवार दोपहर धनास की मार्केट में आ घुसा। मार्केट में सांभर को देखकर लावारिस कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। वहीं, लोगों में भी दहशत सी मच गई। घबराया सांभर जान बचाने के लिए मार्केट की कई दुकानों में जा घुसा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान एक कर्मचारी को मामूली चोट भी लग गई और वो घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार धनास की मार्केट में दौड़ते एक सांभर को देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए सांभर को काबू करने की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सांभर लोहे की एक दुकान में जाकर छुप गया। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया और उसे कांसल के जंगलों में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के मौसम में धुंध की वजह से सांभर भटककर आबादी में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों एक तेंदुए का शव मिला था। शव की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसके अनुसार तेंदुए की मौत हृदय गति के रुकने की वजह से हुई थी।