{"_id":"57c1306d4f1c1bf638d4f719","slug":"salute-to-mla-pawan-saini-who-drives-cycle-to-reach-haryana-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्यूट: 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे ये विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्यूट: 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे ये विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
लाडवा के विधायक पवन सैनी साइकिल पर विधानसभा पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीली बत्ती और वीआईपी कल्चर का मोह छोड़कर लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे। वह शुक्रवार से शुरू हुए विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए भी कुरुक्षेत्र से साइकिल पर ही निकले। विधायक के साथ कई कार्यकर्ता भी साइकिल पर सवार होकर गए।
विधायक सैनी 21 जुलाई से ही अपने क्षेत्र में साइकिल से दौरा कर रहे हैं। वह हर रोज कुरुक्षेत्र से अपने हलके में निकलते हैं और एक गांव के लोगों से घंटों तक रूबरू होने के बाद साइकिल से ही लौटते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से उनके साथ कार्यकर्ताओं का एक समूह भी साइकिलों पर सवार होकर ही उनके साथ निकलता है और यह काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
पहले हलके में और अब विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए साइकिल यात्रा कर डॉ. सैनी बेहद चर्चा में आ गए हैं। शायद वह प्रदेश के पहले ऐसे विधायक हैं जो साइकिल से विधानसभा में पहुंचे हैं। अपने क्षेत्र में भी साइकिल से दौरा करने वाले वह प्रदेश भर में अकेले विधायक हैं। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए विधायक ने कुरुक्षेत्र स्थित अपने निवास से तड़के 4 बजे साइकिल यात्रा शुरू की।

20 किलोमीटर साइकिल चलाकर जनसमस्याएं सुनने पहुंचे थे
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : amar ujala
उल्लेखनीय है कि विधायक ने 21 जुलाई को पहले दिन अपने निवास से 20 किलोमीटर का सफर तय करके गांव किशनपुरा तक साइकिल यात्रा की थी। वहां उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका समाधान भी किया।
स्वच्छता और भूजल बचाने का संदेश देना मकसद
कॉलेज समय के बाद लगभग 30 सालों बाद साइकिल पर सवार होकर लोगों के बीच खासकर लाडवा को स्वच्छ बनाने और भू-जल को बचाने का संदेश देने के लिए लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने यह अहम फैसला लिया है। विधायक जब साइकिल से गांव की गलियों से गुजर रहे होते हैं तो एकाएक प्रत्येक ग्रामीण की नजरें उन पर टिक जाती है।
सरकारी खर्च में हो रही बचत
विधायक का कहना है कि सरकारी खर्चे को बचाने, वीआईपी कल्चर को कम करने, आमजन बीच आम नागरिक की तरह बैठने और लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का संदेश देने और अधिक से अधिक समय लोगों के बीच रहने के उद्देश्य से ही गाड़ी, गनमैन आदि सुविधाओं को त्याग कर साइकिल को अपनाया है।