फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salute to brave daughter, teaching poor childrens since 20 years

ये महिला 20 सालों से कर रही ऐसा काम, जान नाज करेंगे आप

Sun, 26 Jul 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 26 Jul 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
salute to brave daughter, teaching poor childrens since 20 years

इंसानियत का का धर्म हर किसी के बस की बात नहीं। मिलिए ऐसी ही एक महिला है, जो जो इस धर्म को ऐसे निभा रही है कि लोग उसे गरीबों की मसीहा कहते हैं।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं हरियाणा में अंबाला निवासी सुखविंदर कौर की। सुखविंदर कौर एक निजी स्कूल की प्रिंसीपल हैं। वे पिछले 20 सालों से गरीब बच्चों को फ्री एजूकेशन दे रही हैं। 1995 में सुखविंदर कौर ने गांवों के बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया था। धीरे-धीरे यह कारवां बनता चल गया।
विज्ञापन


आज सुखविंदर के स्कूल में 72 गांवों के बच्चों को शिक्षा मिल रही है। सुखविंदर ने 1995 में किराये की बिल्डिंग से यह सफर शुरू किया था। आज स्कूल की अपनी बिल्डिंग है। 900 से ज्यादा बच्चे मुफ्त पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंदर के जज्बे को देखते हुए कई लोग उनके इस कारवां से जुड़कर इंसानियत का धर्म निभा रहे हैं। सुखविंदर कौर के इस काम को देखते हुए इंटरनैशनल इंस्टीच्यूट और एजुकेशन एंड मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें 7 सम्मान दिए जा चुके हैं।


सबसे पहले सुखविंदर कौर को राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित किया गया उसके बाद राष्ट्रीय एकता सम्मान, प्रियदर्शनी अवार्ड, बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया, बेस्ट एजुकेशन व बेस्ट प्रिंसीपल, नैशनल महिला रत्न गोल्ड मैडल अवार्ड अब तक इन्हें मिल चुके हैं।

शिक्षिका सुखविंदर कौर अंबाला की इकलौती ऐसी टीचर हैं जिन्हें इस स्तर पर इतने अवार्ड मिले हों। सुखविंदर कौर ने बताया कि उन्हें यह सम्मान उनके स्टॉफ और परिवार की मदद के चलते मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed