खुर्शीद का वित्त मंत्री पर बड़ा आरोप, बताया क्या है जेटली की मजबूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को वित्तमंत्री अरुण जेटली ईडी से बचा रहे हैं। जेटली की यह मजबूरी है, मजीठिया उनको जरूरी है।
खुर्शीद ने कटाक्ष किया कि बादल जब भी बरसते हैं तो जेटली भीग जाते हैं। खुर्शीद बुधवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया, कांग्रेस की आब्जर्वर किरण वालिया, प्रवक्ता डॉ. नवजोत सिंह दहिया, महिला कांग्रेस की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी और एआईसीसी के आशीष दुआ भी साथ थे।
'जेटली को मजीठिया से दूरी बनाकर चलनी चाहिए थी'
खुर्शीद ने कहा कि भोला ने मजीठिया पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाए और ईडी ने जांच शुरू की। ऐसे में ईडी विभाग के मंत्री अरुण जेटली को मजीठिया से दूरी बनाकर चलनी चाहिए थी।
लेकिन जेटली मजीठिया का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए खतरा है।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि बठिंडा में दुखदायी घटना घटी है, जिससे साफ है कि सूबे में कानून व्यवस्था के अलावा काफी शक्तियां सक्रिय हो चुकी हैं, जो पंजाब को बर्बाद करना चाहती हैं।